
–
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
बहादुरगढ़। झज्जर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद एडवोकेट
डा. नीना सतपाल राठी ने कारगिल विजय दिवस पर तिरंगे की आन बान शान के लिए
अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर रणबांकुरों की शहादत को नमन किया।
उन्होंने कहा कारगिल विजय दिवस हमारे जांबाज सैनिकों की वीरता, शौर्य और
बलिदान की याद दिलाता है। इस युद्ध में झज्जर जिले के 11 वीर सैनिकों ने
भी देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। ऐसे जाबांज
सैनिकों की शहादत से युवा पीढ़ी को देश भक्ति के प्रति प्रेरणा मिलती
रहेगी। हरियाणा वीर जवानों की धरती है। हरियाणा व झज्जर जिला की माटी से
निकले वीर सैनिकों ने 1999 के कारगिल युद्ध में भी पाकिस्तान की सेना को
मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान को इस युद्ध में हराने का काम किया था।
एडवोकेट डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि शहीद देश की अमूल्य धरोहर होते
हैं और वीर रणबांकुरों का बलिदान सदैव युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जज्बा
पैदा करता है। उन्होंने कहा कि शहीद किसी क्षेत्र, जाति, धर्म विशेष का
नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव होता है। शहीद सैनिकों की कुर्बानी की बदौलत
आज का दिन देश के सैन्य इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने वीर शहीदों के बलिदान से देशभक्ति की
प्रेरणा लेनी चाहिए जिससे उनमें देशभक्ति के संस्कारों का समावेश भी हो
सके। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार ने शहीदों,
स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरागंनाओं, वीर सैनिकों व पूर्व सैनिकों को
पूरा मान-सम्मान देने का काम किया है। एडवोकेट डा. नीना सतपाल राठी ने
कहा कि 26 जुलाई 1999 के दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए
गए ऑपरेशन विजय को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को घुसपैठियों के
चंगुल से मुक्त कराया था। इसी की याद में 26 जुलाई अब हर वर्ष कारगिल
दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय इतिहास में
स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है कि जब-जब देश की सीमा पर दुश्मनों ने नजर
डाली है तब-तब हमारे देश के वीर जवानों ने अपने अदम्य साहस व पराक्रम से
दुश्मनों को कड़ा सबक सिखाते हुए युद्ध के मैदान में धूल चटाने का काम
किया है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान हरियाणा के वीर सपूतों
ने अपना परामक्रम व शौर्य की अमिट दास्तां दिखाई थी।

एडवोकेट डॉ नीना सतपाल राठी
