
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व सांसद श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ,महासचिव व प्रभारी कुमारी शैलजा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं महासचिव प्रभारी
व पूर्व मन्त्री श्रीमती किरण चौधरी उनकी बेटी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कुरुक्षेत्र से चलकर करनाल पहुंचे और हरियाणा की खट्टर दुष्यंत सरकार की युवा विरोधी नीतियों से त्रस्त प्रदेश के बेरोज़गारों के लिए युवा अधिकार यात्रा को सार्थक बनाने का की कोशिश की इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिस्सा लिया। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि एसआरके ने यह कार्यक्रम काफी सोच समझकर और राजनीतिक मकसद से तय किया और यह सिद्ध करने की कोशिश की की मुख्यमंत्री के खिलाफ आक्रामक तरीके से लड़ाई लड़ने की हिम्मत और हौसला इन तीनों नेताओं में ही है। इस कार्यक्रम से निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी बैक फुट पर आएगी क्योंकि विशेष कर रणदीप सुरजेवाला ने सरकारी नौकरियों में भर्ती और उसकी प्रक्रिया को लेकर जो सवाल उठाए हैं सरकार उनका जवाब तक नहीं दे पा रही है। रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी शैलजा का राजनीतिक कद और इस तरह का संघर्ष कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगा।
