दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
कालका।
आम आदमी पार्टी की जिला पंचकूला इकाई के अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने कहा है कि पंचकूला जिले में हाल में हुई भारी वर्षा के कारण पिंजौर के अर्ध पर्वतीय क्षेत्र चंडी कोटला फाटक के पास वाली झुग्गियों में बहुत ज्यादा तबाही हुई। पहले से तंगहाली में जीवन यापन कर रहे झुग्गी वासियों का सामान बह गया झुग्गियां टूट गई, ना उनके पास पीने का पानी, ना ही भोजन का प्रबंध हो पाया ।

पीने का पानी पास में ही बने हुए एक कुएं से निकालकर वह पी रहे थे, जिसका पानी बेहद दूषित नजर आ रहा था। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने मौके पर पहुंचकर पेयजल हेतु पानी का टैंकर उपलब्ध कराया, एवं तुरंत 100 परिवारों के खाने का प्रबंध किया। लेकिन बेहद शर्मनाक बात है कि प्रशासन ने इनकी अभी तक कोई भी सुध नहीं ली।

