
ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com. पंचकूला श्री ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक द्वारा बताया गया कि प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भानू , भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल पंचकुला हरियाणा में स्थित ‘’नेशनल इंस्टीटयूट फॉर ट्रेनिंग इन सर्च रेस्क्यू एण्ड डिजास्टर रिस्पांस ‘’राष्ट्रीय खोज, बचाव एवं आपदा प्रतिवाद प्रशिक्षण संस्थान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल वर्ष 2003 से लगातार आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षण देता आ रहा है।
‘’नेशनल इंस्टीटयूट फॉर ट्रेनिंग इन सर्च रेस्क्यू एण्ड डिजास्टर रिस्पांस ‘’ आपदा के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने वाला राष्ट्रीय स्तर का उत्तर भारत का महत्वपूर्ण संस्थान है। इस संस्थान में बल के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं अधिकारियों को आपदा प्रबंधन का कोर्स करवाया जाता है । इसके साथ साथ यह संस्थान एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., आर्मी, सीआरपीएफ, एन.सी.सी. एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद के प्रशिक्षणार्थियों को आपदा के क्षेत्र में प्रशिक्षण देता है । यहां पर प्रत्येक वर्ष लगभग 500 से 600 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

श्री ईश्वर सिंह दुहन,महानिरीक्षक द्वारा बताया गया कि बेसिक मेडिकल फर्स्ट रिस्पांडर/ कोलाप्स स्ट्रक्चर सर्च एण्ड रेस्क्यू कोर्स एवं ‘’केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल, एण्ड न्यूक्लियर‘’ कोर्स करवाये जाते है। ‘’केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल, एण्ड न्यूक्लियर‘’ कोर्स के दौरान इन्हे रासायनिक, नाभिकीय, जैविक एवं परमाणु इत्यादि आपदाओं में घायल व्यक्ति को पहचानना उन्हें प्राथमिक उपचार देने के लिए तैयार करना, आपातकाल के दौरान आपदा में फसे हुए लोगों को बाहर निकालना , इसके उपचार हेतु अस्पताल भेजना सिखाया जाता है।

बेसिक मेडिकल फर्स्ट रिस्पांडर/ कोलाप्स स्ट्रक्चर सर्च एण्ड रेस्क्यू कोर्स के दौरान दी जाने वाली सिखलाई का उददेश्य बल कर्मियों को देश में आने वाली आपदाओं जैसे –ध्वस्थ ढांचा , आगजनी, भूकम्प इत्यादि आपदाओं में घायल व्यक्ति को पहचानना उन्हे प्राथमिक उपचार देना । प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को रेस्क्यूर के तौर पर तैयार किया जाता है और इसमें प्रशिक्षु को तकनीकी जानकारी दी जाती है। इन कोर्सो में प्रशिक्षणार्थियों को प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के लिए तैयार करना ,आपातकालीन के दौरान आपदा में फसे हुए लोंगो को बाहर निकालना , स्टेबलाइज करना तथा अग्रिम उपचार हेतू अस्पताल तक भेजना सिखाया जाता है । वर्तमान समय में देश मे फैल रही प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए इन आपदाओं से निपटने के लिए बल कर्मियों की जिम्मेदारी को निभाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण की अति आवश्यकता होती है। जब भी देश में इस प्रकार के हालात उत्पन्न होने पर बल कर्मी अपनी पायी हुई सिखलाई से आपदा विपदाओं से निपट सके ।
श्री ईश्वर सिंह दुहन,महानिरीक्षक द्वारा बताया गया कि संस्थान में बेसिक प्रशिक्षण के साथ -साथ एडवांस कोर्स भी करवाये जाते है। इस संस्थान में अधिकतर कोर्स ग्राउण्ड में करवाये जाते हैं लेकिन कुछ कोर्स ऑन-लाईन भी करवाये जाते हैं। प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत भा०ति०सी०पु०बल के इन सभी प्रशिक्षणार्थियों को आपदाग्रस्त क्षेत्र एवं रीजनल रिस्पांस सेन्टरों में तैनात किया जाता है ताकि किसी भी तरह की आपदा आने पर तुरन्त प्रभाव से प्रतिक्रिया की जा सके और राहत एवं बचाव कार्य को अन्जाम दिया जा सके।
