
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।
नगर निगम पंचकूला के चुनाव में वार्ड वाइज चुनाव की बात करें तो उम्मीदवारों की सूची सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने जारी की है। यद्यपि 20 में से 11 वार्डों के उम्मीदवारों के नाम ही तय किए गए हैं लेकिन पार्टी ने अपने सबसे मजबूत उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है उसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। वार्ड नंबर 1 से पार्टी की उम्मीदवार मनमोहन सिंह की पत्नी अमृत कौर को बनाया गया है। वार्ड नंबर 5 जिसमें मुख्य रूप से सेक्टर 15 शामिल है, से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विशाल भटेजा होंगे। वार्ड नंबर 7 से राकेश मलिक उम्मीदवार हैं। विनोद कुमार वार्ड नंबर 8 से,मंजेश कुमार वार्ड नंबर 10 से, संजीव कुमार वार्ड नंबर 12 से, विशाल भारद्वाज वार्ड नंबर 13 से,सुमित कुमार वार्ड नंबर 14 से, पिंकी वार्ड नंबर 15 से, रोशनी देवी वार्ड नंबर 16 से तथा अशोक कुमार वार्ड नंबर 17 से आम आदमी पार्टी की टिकट पर नगर निगम पार्षद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉक्टर सुशील गुप्ता ने उनके नामों की घोषणा करते हुए पत्र जारी कियाहै। आम आदमी पार्टी मेयर उम्मीदवार का फैसला थोड़ा रुक कर भी कर सकती है। पार्टी तेल भी देखना चाहती है और तेल की धार भी। मेयर उम्मीदवार कोई पंजाबी भी हो सकता है।
