दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
रायपुररानी/बरवाला (संतोष सैनी,08 जुलाई 2023).

ब्लॉक बरवाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा का पहुंचने पर एक्स सरपंच रूपचंद सैनी अभिषेक सैनी स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर ओबीसी विभाग,राजकुमार सैनी ज़िला अध्यक्ष, पंचकुला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग, के द्वारा साथियों सहित जोरदार स्वागत किया और इस अवसर पर कुमारी शैलजा जी के द्वारा जो जनहित में कार्य किए गए हैं उनका चित्र भेट किया। कुमारी सेलजा जी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर हर कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया जाएगा और बल सिंह राणा का कांग्रेस पार्टी में आने पर उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर कमलेश शर्मा जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस पंचकूला, एक्स सरपंच जोगिंदर पाल शर्मा,राज कुमार, बृज भूषण शर्मा, धर्म चंद नंबरदार, लज्जा राम, बेबी लता ब्लॉक प्रधान महिला कांग्रेस,, हरकेश, नरेश, कमल, विकी, नीतेश आदिवा साथी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
