
स त्रिलोचन सिंह
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
करनाल। करनाल कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने देवबंद में भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद पर हुए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने करनाल कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर दलित समाज के युवा और प्रमुख नेता है। एक साजिश के तहत उन पर हमला करवाया गया है। इस हमले से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल भी खुल गई है। कांग्रेस मांग करती है कि सीबीआई से मामले की जांच करवाकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस घटना से सबक लेना चाहिए और समझ लेना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में इतनी कमजोरी है कि एक प्रभावशाली दलित नेता की सरेआम हत्या करने की कोशिश की गई। यह तो परमपिता परमात्मा का शुक्र है कि उनकी जान बच गई। साफ हो गया है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों को सरकार और सरकारी व्यवस्था का कोई डर भय नही ए गया है।
