
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र,भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, भानू, पंचकुला, हरियाणा में श्री ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक-20.06.2023 को प्राग राज शर्मा , राजन राखू , राकेश रसीला,सतीश सचदेवा,अश्वनी मुंजल द्वारा रक्तदान के प्रति मोटीवेशनल लैक्चर का आयोजन किया गया इस अवसर पर श्री ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक ,श्री टेकचन्द उप महानिरीक्षक/वैट, ब्रिगेडियर गुरिन्दरपाल सिंह गिल, उप महानिरीक्षक,श्री सुनिल काण्डपाल सेनानी प्रशिक्षण अधिकारी, अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भारत तिब्बत सीमा पुलिस, बल, भानू पंचकुला (हरियाणा) में विश्व रक्तदान दिवस के दिन से प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र में विभिन्न सरकारी एवं प्राईवेट हॉस्पिटलों के सयुक्त प्रयासों के तत्वाधान से रक्तदान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है, रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 14.06.2023 से लगातार किया जा रहा है । आज के रक्तदान मोटीवेशनल व्याख्यान में आये हुए प्राग राज शर्मा द्वारा 234 बार , राजन राखू द्वारा 206 राकेश रसीला द्वारा 191 बार सतीश सचदेवा, द्वारा 133 बार अश्वनी मुंजल द्वारा 155 बार रक्तदान किया गया है । आये हुए आगन्तुओं द्वारा रक्तदान के प्रति सभी को मोटीवेट किया गया कि रक्तदान करने से कुछ शारीरिक समस्या नही होती है जो रक्तदान किया जाता है वह 48 से 72 घण्टे में रिकवर हो जाता है । इस लिए सभी लोग रक्तदान करें जिससे आप के द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जान बचा सकता है।

श्री ईश्वर सिंह दुहन , महानिरीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि इस शिविर में सभी पदाधिकारियो द्वारा स्वैच्छिक रूप में रक्तदान किया जा रहा है । अभी तक प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र के लगभग 700 पदाधिकारियों द्वारा रक्तदान किया जा चुका है, और हमारा लक्ष्य है कि शिविर समापन तक लगभग 1000 से अधिक लोंगो के द्वारा रक्तदान किया जायेगा, शिविर का समापन श्री ज्ञान चन्द गुप्ता विधान सभा अध्यक्ष, हरियाणा एवं श्री कुलभूषण गोयल मेयर पंचकूला की उपस्थित में किया जायेगा । और कहा कि रक्तदान महादान है। इस पुण्य कार्य में सदैव रक्तदान देकर जरूरतमंद व्यक्तियों का जीवन सुरक्षित करने में सहयोग करना है, जिससे जरूरतमंद लोंगों की जान बचाई जा सके और इस प्रकार के कल्याणकारी कार्य के लिए आपका सहयोग अपेक्षित रहे ।
