
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
गुरुग्राम 20 जून । बीती16 जून को समय करीब 08:30 बजे सांय पंचगांव चौक के पास स्थित डिस्कवरी वाइन शॉप पर 02 युवकों ने फायरिंग की थी। इस गोलीबारी में 3 व्यक्तियों को गोली लगी थी जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
यह भी ज्ञात हुआ था कि इस वारदात से पहले वाईन शॉप/ठेके के मालिक को फोन पर गैंगस्टर लिपिन नेहरा ने पंचगांव चौक पर स्थित डिस्कवरी वाइन शॉप/ठेके को उसके पिता दयाराम नेहरा के नाम करने की धमकी दी थी और ठेका मालिक द्वारा लिपिन नेहरा की बात ना मानने पर गोलीबारी करा दी थी। इस सम्बन्ध में थाना मानेसर में अभियोग अंकित किया गया था।
अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की टीम ने इस मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त वारदात की योजना से शामिल गैंगस्टर लिपिन नेहरा के पिता *दयाराम नेहरा उम्र 49 वर्ष को कल दिनांक 19.06.2023 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पुलिस पूछताछ में व इसके आपराधिक रिकॉर्ड से ज्ञात हुआ कि इसके (आरोपी दयाराम नेहरा) विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट/लड़ाई झगड़ा, अवैध शराब रखना/बेचना इत्यादि अपराधों के कुल 05 अभियोग पहले भी अंकित है। ये सभी अभियोग अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अदालत के सम्मुख पेश करके पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर लिया जाएगा तथा गहनता से पूछताछ की जाएगी।
