
पंचकूला/20 जून :- पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्रर पंचकूला संजय कुमार के मार्गदर्शन में जिला में लोगो को साइबर अपराधो से बचनें हेतु जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करके लोगो को साइबर अपराधो से बचनें हेतु जागरुक किया जा रहा है जिस अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त पंचकूला नें साइबर सबंधी जानकारी देते हुए बताया कि जैसे –जैसे टेक्नोलोजी बढ रही है वैसे –वैसे साइबर ठगो को नये तरीके भी बढ रहे है क्योकि साइबर ठग नये नये तरीके अपनाकर लोगो को ठगी का शिकार बनाते है ऐसे ही साइबर ठगो नें विदेशो से रिश्तेदार या जानकार बनकर साइबर धोखाधडी करनें नया तरीका निकाला है जिसके माध्यम से लोगो को ठग रहे है क्योकि आजकल बहुत से बच्चे विदेशो में पढाई करनें के लिए गये हुए है इसी बात का फायदा उठाकर साइबर ठग विदेशो से कॉल करते है वे कहते है कि आपके रिश्तेदार या आपका बच्चा का झगडा हो गया है या कहते है कि मै कनाडा से आपके दामाद या अन्य रिश्तेदार का दोस्त बोल रहा हूँ कि आपके रिश्तेदार की मारपिटाई गोरे के साथ हो गई है वह पुलिस स्टेशन में है और मामलें में समझौते करवानें में पैस की जरुरत है मै अपना खाता नबंर भेज रहा हुई तुरंत 2 लाख रुपये ट्रांसफर कर दीजिए ।
ऐसी स्थिति में हम घबरा जाते है क्योकि हमारा रिश्तेदार व बच्चा हमसे दूर होता है । हम अपनें बच्चे के भविष्य को देखते हुए बिना सोचे समझे बिना कन्फर्म किए हडबडाहट मे उनको पैसे भेज देते है बाद में हमें पता चलता है कि हमारे साथ तो ठगी हुई । इसके अलावा विदेश से कोई आपका रिश्तेदार बनकर आपको फोन करता है वह कहता है कि उसनें आपके खाते में पैसे डाले है वह पैसे आप से भारत में कोई एजेंट ले लेगा । इस प्रकार से किसी प्रकार की कोई घटना आपके साथ होती है तो बिल्कूल भी विश्वास ना करें ।
क्या करें :-
*-इस तरह की कॉल आने पर विदेश में बैठे अपनों से वीडियो काल या काल पर संपर्क करें ।*
*-अनजान काल, एसएमएस, सोशल मीडिया पर पैसे मांगने वाले संदेश का जवाब ना दें ।*
*-विदेश में रहने वालों सदस्यों की कॉल कर वेरिफिकेशन करने वालों को जवाब ना दें ।*
*
*-इस तरह कोई संदिग्ध कॉल आती है तो फोन पर जब भी वह व्यकित आपके कहता कि आपका रिश्तेदार जो विदेश मे है और मै उसका दोस्त बोल रहा हुँ फिर आप उसके खुद ही अपनें रिश्तेदार का नाम व जिस देश में है उसका नाम ना बताएं क्योकि वह आपसे ही आपके रिश्तेदार व देश का नाम जानकर आपके साथ ही ठगी को अन्जाम देते है ऐसे में किसी इस प्रकार के व्यकित पर विश्वाश ना करें ना किसी अन्जान व्यकित के साथ किसी प्रकार की निजी जानकारी सांझा करें। इस प्रकार की कोई भी घटना होने पर तुरन्त डॉयल 1930 पर कॉल करें अन्यथा साइबर कम्पलेंट पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर तुरन्त अपनी शिकायत दर्ज करवाए इसके अलावा नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर मदद लें ।
