
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
4 जून 2023 , कालका/रायपुरानी
जननायक जनता पार्टी ने रविवार को ब्लॉक रायपुरानी में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जिसमें ज़िलाध्यक्ष दिलबाग नैन का इलाकवासियो ने फूल मालाओं व पगड़ी पहना कर ज़ोरदार स्वागत किया ।

उन्होंने तमाम कार्यकृताओं को अपील करी कि वह जन जन तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाए व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व गठबंधन सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करे ताकि ज़रूरतमंद उनका लाभ उठा सके ।

इस बैठक में वरिष्ठ नेता राय सिंह प्यारेवाला,देव ख़ान हरयौली,अमित सैनी,बलबीर सैनी,बिट्टू बागवाली,सोहन लाल अलीपुर के प्रयासों से लोगो ने जजपा का दामन थामा व उन्होंने इलाक़े की समस्या से ज़िलाध्यक्ष को अवगत करवाया जिसका उन्होंने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया । इस मौके पर पार्षद मयंक लांबा,जितेंद्र संधू,विकास मलिक इनसो, चमन भागपुर,नरेंद्र राणा,बीडिसी मेंबर निर्मल सिंह ,पवन सैनी सरपंच दंदरोलों ,विकी ख़ान हरयौली,कमल चौधरी,महावीर छिकारा,राजकुमार गर्ग,मनीष राणा,बलजीत टोडा,भोला टोडा,नायब,मलकीत,अनवर हरयौली, आदि मौजूद रहे ।

