
मनरेगा की अब दैनिक 357 रुपए हरियाणा में देश में सबसे ज्यादा।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चंडीगढ़ हरियाणा में मनरेगा कार्यक्रम के तहत काम करने वाले श्रमिकों को की दैनिक दिहाड़ी मैं ₹26 की वृद्धि कर दी गई है ।अब मनरेगा श्रमिकों को 1 दिन का मेहनताना 357 रुपए हो गया है। पहले यह दर प्रतिदिन 331 रुपए थी। मनरेगा की दैनिक दिहाड़ी देश में सर्वाधिक हरियाणा में है। दिहाड़ी में ₹26 केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद बढ़ाए गए हैं। मनरेगा के तहत हरियाणा सहित पूरे देश में ग्रामीण विकास के कार्यक्रम प्रमुखता से कराए जाते हैं और इस कार्यक्रम के तहत सरकार गरीब लोगों को रोजगार उपलब्ध कराती है। आरटीआई और मनरेगा यूपीए सरकार की बड़ी उपलब्धियां मानी जाती है। मनरेगा का यह कानून अगस्त 2005 में बना और इसे 2006 में सबसे पहले उत्तर प्रदेश में लागू किया गया था। आरंभ में इस कार्यक्रम का नाम नरेगा था 2009 में 2 अक्टूबर को इसके साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम जोड़कर मनरेगा बना दिया गया ।इस कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार प्रत्येक मनरेगा श्रमिक को साल में न्यूनतम 100 दिन का रोजगार गारंटी से देने की व्यवस्था पर कम कर रहे हैं ।
