बीजेपी नेता की हत्या के बाद सीएम धामी काफी सख्त दिखे. उन्होंने आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के कड़े आदेश दिए है. भारी पुलिसफोर्स की मौजूदगी में आरोपियों के घर बुलडोजर एक्शन चल रहा है. वहीं पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
मृतक विनोद भाजपा के युवा मोर्चा के थे नेता
पुरानी रंजिश के चलते शनिवार को सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला के पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे और अन्य लोगों ने मिलकर बीजेपी नेता विनोद कश्यप उसके भाई अशोक और राजेश पर हथियारों से हमला कर दिया. इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हरबर्टपुर स्थित अस्पताल में विनोद (45 वर्ष) ने दम तोड़ दिया. मृतक विनोद भाजपा के युवा मोर्चा के नेता बताए जा रहे हैं और पूर्व में बीडीसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं. एक पक्ष हिंदू और दूसरा मुस्लिम होने के कारण विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया.