
पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जेजेपी के जिला अध्यक्ष दिलबाग नैन।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
25 मई 2023 , पंचकूला
जननायक जनता पार्टी के ज़िलाध्यक्ष दिलबाग सिंह नैन ने वीरवार को सेक्टर 1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जजपा ज़िला पंचकूला में आगामी सप्ताह में जनसंपर्क अभियान चलाएगी जिसमें पार्टी के निष्ठावान कार्यकृताओं के साथ साथ नये सदस्यों को भी पार्टी से जोड़ा जाएगा व जन जन तक पार्टी की नीतियों का परचार किया जाएगा।पूरे ज़िला पंचकूला में कार्यकर्ता मिलन समारोह किए जाएगी जिसमें आम जनता की स्मस्याओ को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व ज़िला प्रशासन से सहयोग से शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा । नैन ने बताया कि पार्टी द्वारा जल्द ज़िला पंचकूला की कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी जिसमें पार्टी के सभी मेहनती व निष्ठावान कार्यकृताओं को ज़िम्मेदारी व पूरा मान सम्मान दिया जाएगा । इस मौके पर ओपी सिहाग,अजय गौतम,दीपक मोगिनन्द,पार्षद राजेश,राय सिंह प्यारेवाला,जितेंद्र संधु,सुरेश पाठक,भीम गौड़,जसबीर जस्सी,विषंबर पाठक,सोहन लाल अलीपुर,अनिल शर्मा,राजेश भारद्वाज,महेन्द्र शर्मा,रवि वर्मा आदि मौजूद रहे ।
