
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com पंचकूला
आज पंचकूला में भारत रत्न श्री राज़ीव गाँधी जी की 32वीं पुण्यतिथी पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पवन जैन द्वारा श्रद्धांजली सभा आयोजित की गई ।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक लहरी सिंह, पूर्व सिटी प्रधान आर के ककड़, श्री कृष्ण नन्हा ज़ी,श्री संजीव भरद्वाज ज़ी, पार्षद् ऊषा रानी, पूर्व पार्षद डॉक्टर राम प्रसाद, एम एच ख़ान, पूर्व सरपंच बलदेव सैनी, पूर्व सरपंच राम सिंह, पुर्व लेबर कमीशनर सत्य कुमार गुप्ता, वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता राकेश सोंधी,
कुलदीप गर्ग, सुभाष सेठी, गुरदीप सिंह, रवीन्द्र जैन, मनोज़ गोदारा, सत्यवीर दांगी, तेज़ेंद्र तेजी, मनोज़ जयरथ, नरेश कुंडी, जगदीप सिंह, युवा नेता रितेष कक्कड़, आश्विन जैन, रवि शर्मा, दीपक शर्मा सहित सैंकड़ों अन्य कांग्रेस और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भावभीनीं श्रद्धांजली दी. इस अवसर पर पवन जैन ने कहा कि देश में कम्प्यूटर-क्रान्ति के जनक श्री राज़ीव गाँधी ज़ी की दूर-दृष्टी के कारण ही आज भारत का नाम आइ.टी. सेक्टर में पूरे विश्व में पहिले नम्बर पर है. उन्होंने कहा कि अक्ष्य ऊर्ज़ा पर भी देश को आगे ले जाने का काम भी श्री राज़ीव गाँधी जी की ही सोच का नतीजा है. पवन जैन ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से. आह्वान किया कि वे स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के दिखाए गए मार्ग़ पर चलकर देश की उन्नती में भागीदार बने. इसके अलावा कृष्ण नन्हा ने कहा की आज देश की सबसे छोटी सरकार पंचायती राज़ को अधिक अधिकार देना श्री राज़ीव गाँधी जी की सोच की ही देन है.

