
बीबीएन 30 सितम्बर कविता एस गौतम
बच्चों के हाथों में पौधे हों और आँखों में बेहतर भविष्य का सपना—इससे खूबसूरत बदलाव की शुरुआत और क्या हो सकती है। यह बात आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी एवं बीबीएन के समाजसेवी स्वस्तिक गौतम ने बुधवार को देविश पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शीतलपुर में विद्यार्थियों के साथ 11 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कही। गौतम ने कहा कि
क्योंकि हर पौधा सिर्फ हरियाली नहीं, आने वाली पीढ़ी के लिए एक जिम्मेदारी है।
आज का प्रयास, आने वाली पीढ़ी के नाम है। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल बंदना शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
