
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
हिसार, 9 अगस्त : शहर के मध्य मोती बाजार स्थित श्रीहनुमान मन्दिर मण्डल ट्रस्ट द्वारा 34वां शिवरात्रि महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर को आकर्षक व भव्य लाईटों से सजाया गया है। मंदिर ट्रस्ट के प्रधान रमेश कुमार लोहिया व महासचिव अनूप गुप्ता ने बताया कि जो शिवभक्त कांवडि़ए, हरिद्वार से गंगााजल रूपी कावड़ लेकर आए हैं, मंदिर ट्रस्ट की ओर से 10 अगस्त को कांवडिय़ों के ठहरने, विश्राम, जलपान एवं भोजन आदि का प्रबंध मंदिर प्रांगण में किया गया है।

सभी कांवड़ों की सांय 5 बजे बड़े सम्मान व बैंड बाजों के साथ शहर के मुख्य बाजारों में शोभा यात्रा निकाली जाएगी व भगवान शंकर के उद्घोषों के साथ, सभी कावड़ें मंदिर प्रांगण में लाई जाएंगी। वहां आरती-पूजा उपरातं रात्रि में भगवान शंकर का विशाल भंडारा लगाया जाएगा जिसमें कांवडिय़ों के साथ हजारों लोग भंडारा ग्रहण करेंगे। भंडारा रात्रि 12:15 बजे तक चलेगा।
मंदिर ट्रस्ट के प्रधान रमेश कुमार लोहिया व महासचिव अनूप गुप्ता ने बताया कि 11 अगस्त को प्रात: ब्रह्ममुर्हूत में मंदिर के पुजारी पं. राजेश शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिनुसार कांवडिय़ों द्वारा कांवड़ चढ़ाई जाएगी। लोहिया ने बताया कि भगवान शिव का जलाभिषेक करने पर पवित्र गंगाजल नाली में न जाकर सीधा पाताल की गहराईयों में जाएगा, मंदिर में ऐसी व्यवस्था की हुई है। कांवडिय़ों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिये मंदिर के पदाधिकारी चौ. रणबीर सिंह, सज्जन गुप्ता, महेन्द्र कुमार बंसल, अशोक जैन(सेवानिवृत पीएनबी), परसराम, अनिल जिंदल, सुदेश सोनी (प्रेस वाले), श्यामसुंदर (चक्की वाले), रोशन गोयल, प्रमोद जैन (शीशे वाले), राजेश बंसल लोहिया, पवन (सिगरेट वाले), इन्द्रसैन (दवाई वाले), राधेश्याम अग्रवाल, प्रवीन बंसल (मंडी रोड़), कर्ण अग्रवाल, सुभाष बांसल (पेट्रोल पम्प), विशाल गर्ग (लोहिया), प्रदीप सिंगल (दुर्जनपुरिया), राकेश अग्रवाल, अजय मित्तल, युगल चौधरी, ज्योति मिस्त्री आदि ट्रस्टी पूरी मेहनत व लगन से लगे हुए हैं।
2 फोटो कैप्शन: शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य लाईटों से सजा हनुमान मंदिर, मोती बाजार।
