
दक्ष दर्पण
सोनीपत ।
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत के विद्यार्थियों ने डीएवी क्लस्टर खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्गों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, रोलर स्केटिंग, कुश्ती, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल एवं शूटिंग सहित अनेक खेलों में अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के कुल 147 विद्यार्थियों ने भाग लेकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर कुल 147 पदक अपने नाम किए, जिनमें 104 स्वर्ण पदक, 32 रजत पदक एवं 11 कांस्य पदक शामिल हैं।
यह शानदार उपलब्धि विद्यार्थियों की अथक मेहनत, खेल भावना एवं प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पूरे डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत परिवार के लिए गर्व का विषय है। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता धनखड़ जी ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
