दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com पंचकूला
श्री ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू ,पंचकुला (चेयमैन केन्द्रीय विद्यालय समिति) के कुशल मार्ग दर्शन में केन्द्रीय विद्यालय आई.टी.बी.भानू पंचकुला(हरियाणा) के 10वी एवं 12वी की सीबीएससी बोर्ड परीक्षा सत्र 2022-23 का परिणाम शत प्रतिशत रहा ।
श्री ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू के सौजन्य एवं श्री सुनील कुमार प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व में चलने वाली केन्द्रीय विद्यालय आई.टी.बी.पी. भानू के 10वी एवं 12वी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । 10वी की परीक्षा में ,कुल 30 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। इस परीक्षा में कु. मिली शर्मा 97.8 प्रतिशत ,कु.खुशी 94.8 प्रतिशत, मा. सुजल परमार 94.2 प्रतिशत, कु. अंकिता 92.2 प्रतिशत, कु.बबीता 91.6 प्रतिशत एवं कु. लीपाली 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।
सीबीएससी 12वी परीक्षा में कु.मिनी गोस्वामी 86.2 प्रतिशत , कु.प्रियंका 82.8 प्रतिशत, मा.सक्षम 82.4 प्रतिशत, कु. कनिष्का 82.4 प्रतिशत, चंचल 81.8 प्रतिशत एवं कु.पुजा रानी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अपने परिवारों के नाम रोशन किया ।
श्री ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भानू ,भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, के सौजन्य केन्द्रीय विद्यालय आई.टी.बी.भानू पंचकुला के बच्चों ने शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाकर स्कूल प्रशासन एवं अपने-अपने परिवार जनों के हौसले बुलंद किए । महानिरीक्षक द्वारा इन बच्चों द्वारा इस प्रकार के परिणाम प्राप्त करने पर इन्हे बधाई दी गई एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार के परिणाम लाने हेतु प्रेरित किया गया ।
