
image साभार ।
गौरव राजपुरोहित
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
मुंबई।
गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के करीबी रहे गैंगस्टर रोहित गोदारा और गैंगस्टर गोल्डी बरार दोनों ही इस समय विदेश में हैं और एक बार फिर दोनों ने बॉलीवुड को धमकाया है. गैंगस्टर रोहित गोदारा ने बॉलीवुड को संत प्रेमानंद महाराज का नाम लेकर धमकी दी है, गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया के जरिए भुगतने की धमकी दी है. इसके साथ जो सोशल मीडिया पोस्ट में हरियाणा के भिवानी में हुई टीचर मनीषा की हत्या का भी जिक्र किया गया है. रोहित गोदारा ने मनीषा की हत्या का बदला लेने की भी बात कही है. पोस्ट में लिखा ‘जय जय श्री हरिवंश, जय श्री राम! सभी भाइयों को राम राम, मैं रोहित गोदारा गोल्डी बरार. बहन मनीषा को श्रद्धांजलि भाइयों, आप सब जानते हैं! बहन मनीषा के साथ जो नरसंहार हुआ! आप सब उससे वाकिफ हैं! बहन मनीषा के परिवार के साथ जो समय बीत रहा है! वो किसी और के साथ नहीं! इतने दिन बीत गए, सरकार और प्रशासन सिर्फ आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं कर रहे!’ इसके बाद पोस्ट में आगे लिखा है, ‘और भाइयो, ये अभी सोशल मीडिया पर दिख रहा है! पूज्य प्रेमानंद जी महाराज को सनातन धर्म के लिए निशाना बनाया जा रहा है! जिन्होंने अपनी दोनों किडनी खराब होने के बाद भी इतने साल संघर्षों पर विराम बंद नहीं किया! समाज के ये चंद लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं! उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं! तो ये हमारी खुली चुनौती है! अगर हमारी बहन जो आज स्वर्ग में हैं और हमारे पूज्य संतों को समय रहते न्याय नहीं मिला ! तो हम वो समय लाएंगे ! जिसकी सरकार और प्रशासन और कुछ राजनेता कल्पना भी नहीं कर सकते! दोनों ने बॉलीवुड को धमकाते हुए लिखा है कि ये नंगा नाच बॉलीवुड में चल रहा है! कोई इसे देख ही नहीं रहा! अगर कदम उठाने ही हैं! तो बॉलीवुड के इस नंगे नाच को रोकने के लिए कदम उठाओ. अब हम बॉलीवुड के इस नंगे नाच का अंत करेंगे.’ और हमारी बहन-बेटियों का कत्लेआम करने वाले दुष्ट लोगों का अंत करेंगे, और हमारे संतों को निशाना बनाने वालों का अंत करेंगे! और ये हमारी सभी बॉलीवुड गायकों, कलाकारों और समाज के कुछ जानवरों के लिए चेतावनी है! अगर कोई किसी भी जाति-धर्म समाज की मर्यादा भूलकर कुछ पैसों के लिए या नशे की हालत में कोई गलत काम करता है, तो तैयार रहो ! हमारे लिए सभी समाज समान हैं!
