
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।
आज सेक्टर 11, वार्ड नंबर 12 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राकेश जगोता ने डोर-टू-डोर अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय निवासियों ने राकेश जगोता का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भरपूर समर्थन देने का आश्वासन दिया। लोगों ने क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रत्याशी के प्रति विश्वास जताया।
राकेश जगोता ने कहा कि उन्हें क्षेत्रवासियों का जो स्नेह और समर्थन मिल रहा है, वह उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद वार्ड के विकास और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
