
दक्ष दर्पण समाचार सेवा चण्डीगढ़।
सेक्टर 34-सी के आवासीय क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाले जल-भराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु आज नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस विकास कार्य की शुरुआत क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रेमलता द्वारा की गई, ताकि आगामी मानसून के दौरान स्थानीय निवासियों को जल-भराव की समस्या से पूरी तरह निजात मिल सके।
इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी और गणमान्य निवासी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पार्षद प्रेमलता ने कहा कि सेक्टरवासियों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है और इस पाइपलाइन के डलने से क्षेत्र की पुरानी मांग पूरी होगी।
इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के शुभारंभ के दौरान एक्सियन राजबीर, जेई परवीन अत्री, वी.एस. कलसी, रमणीक सिंह, सुखनीक सिंह, बलबीर सिंह, कमल, नीतू मयंक और सेक्टर के अन्य प्रमुख निवासी शामिल हुए। उपस्थित सभी नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए पार्षद प्रेमलता का आभार व्यक्त किया।
