
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पानीपत, (नितिन गौड़) भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण की प्रक्रिया में सशक्त भागीदार और निर्णयकर्ता बनाने की दिशा में मोदी सरकार का एक निर्णायक कदम है। उन्होंने इस अधिनियम को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक ऐतिहासिक और युगांतरकारी निर्णय बताया। नेहा शर्मा नें मंगल वार को पानीपत भाजपा कार्यालय में नारी वंदन विधेयक पर एक विचार गोष्ठी में कही
नेहा शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया यह कानून देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान और अधिकारों का राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज हर महिला के लिए गर्व ओर गौरव का विषय है कि मोदी सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित करने जा रही है।
नेहा ने कहा कि भविष्य में इस महत्वपूर्ण कानून से लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित होगा जो भारतीय लोकतंत्र को और अधिक समावेशी सहभागी ओर समतामूलक समाज की स्थापना करने में एक निर्णायक कदम होगा।
उन्होंने ने कहा कि महिला सुंदर श्रृष्टि के संचालन का आधार है और मां से बड़ा सम्मान किसी नहीं दिया जाता। उन्होंने आगे कहा किभाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
