
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
मदुराई :तमिलनाडु मदुरै साउथ से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी श्रीरामा श्रीनिवासन का जैन तेरापंथ भवन में पधारने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मदुरै तेरापंथ सभा, जैन समाज, कपड़ा मार्केट तथा राजस्थानी समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मदुराई प्रवासी प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान माल्यार्पण द्वारा सम्मान मुकेश राजपुरोहित एवं जेठूसिंह राजपुरोहित द्वारा किया गया। शॉल ओढ़ाकर सम्मान अभिषेक कोठारी, विनीत बोथरा, राजकुमार नाहटा एवं अक्षय लोढ़ा ने किया। साल द्वारा सम्मान रतनलाल गुर्जर एवं ईश्वर सिंह ने भी किया। वहीं महेंद्र छाजेड़, आईजा प्रदेशाध्यक्ष दिनेश सालेचा, अनिल श्रीमाल एवं महावीर श्रीश्रीमाल ने दुपट्टा पहनाकर सम्मान प्रकट किया।
मारवाड़ की आन-बान और शान के प्रतीक साफा पहनाकर सम्मान नितेश कोठारी एवं तेरापंथ सभा के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक जीरावला द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं ICAI डिजिटल बोर्ड के सदस्य डी.सी. जैन की भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मदुरै उत्तर भारतीय यात्री सेवा संघ एवं जैन तेरापंथ सभा की ओर से मदुरै से जोधपुर के लिए डायरेक्ट रेल सेवा प्रारंभ करने हेतु एक लिखित ज्ञापन भी विधायक प्रत्याशी को सौंपा गया। इस पर श्रीरामा श्रीनिवासन ने आश्वासन दिया कि वे इस दिशा में पूर्ण प्रयास करेंगे। ज्ञापन में प्रमुख रूप से ट्रेन संख्या 06067 मदुरै–भगत की कोठी (जोधपुर) को नियमित रूप से चलाने तथा ट्रेन संख्या 20626 भगत की कोठी–चेन्नई सेंट्रल को मदुरै तक विस्तारित करने की मांग की गई।
कार्यक्रम के दौरान उल्लेखनीय उपस्थिति रही तथा कई समाजजनों ने अपने विचार भी व्यक्त किए। इस अवसर पर श्रीरामा श्रीनिवासन ने उपस्थित जनसमूह से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में स्वागत एवं अभिनंदन सभा के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक जीरावला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन नितेश कोठारी ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन सभा के मंत्री अभिषेक कोठारी द्वारा दिया गया।
उक्त जानकारी मदुरै प्रवासी प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने दी।
