
महेश चौधरी ।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
हिसार, 5 अप्रैल : लायंस क्लब हिसार ए फिरोजा की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए महेश चौधरी को प्रधान चुन लिया गया। एचआर नारंग व डॉ. मनीष जुनेजा की देखरेख में संपन्न हुए चुनाव में प्रधान पद के लिए हरीश छाबड़ा ने महेश चौधरी नाम प्रस्तावित किया जिसका सभी क्लब सदस्यों ने समर्थन किया। करतल ध्वनि से महेश चौधरी को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया। आगे की कार्यकारिणी जल्द ही गठित की जाएगी। बैठक में क्लब के सदस्य अशोक नागपाल, पवन सरदाना, बीसी गोयल, सुरेंद्र नैन, मुकेश बजाज, राजेश बहार, सुरेंद्र बजाज, अशोक मेहता, दुनीचंद गोयल, अश्विनी नारंग, महेश नारंग, डॉ. पंकज अरोड़ा, सुनील कक्कड़ के अलावा महिला सदस्य भी उपस्थित रही। इस दौरान प्रधान पद के लिए चुने गए महेश चौधरी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे सभी सदस्यों के सहयोग से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगें।

लायंस क्लब हिसार ए फिरोजा की बैठक में उपस्थित क्लब के सदस्य।
