।दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
प्रताप स्कूल खरखौदा की कक्षा नर्सरी से नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रात:कालीन प्रार्थना सभा में हवन करने उपरांत परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित एक समारोह में, परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विद्यालय संस्थापक सतप्रकाश दहिया, प्राचार्या दया दहिया, उपप्राचार्य नरेश कुमार व एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया व डॉ दीपिका दहिया ने सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या दया दहिया ने कहा, मैं उन सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देती हूँ जिन्होंने अपनी लगन, अनुशासन और कठिन परिश्रम से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं। प्रिय विद्यार्थियों, सफलता कभी भी संयोग से नहीं मिलती, बल्कि यह निरंतर प्रयास, दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन का परिणाम होती है। आपने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने कहा कि जो विद्यार्थी वर्ष भर शिक्षकों व अपने माता-पिता के आदेशानुसार अनुशासित होकर कार्य करता है उसे बेहतरीन परीक्षा परिणाम लाने से कोई नहीं रोक सकता। जिन विद्यार्थियों ने अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं किया है वे भविष्य में और ज्यादा मेहनत करें, अपनी गलतियों से सीखें, और और अधिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने आदरणीय अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपका सहयोग और विश्वास हमारे विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही, हमारे समर्पित शिक्षकगण भी बधाई के पात्र हैं, जो दिन-रात विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्यरत रहते हैं। हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है—ताकि वे एक अच्छे विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और संस्कारी नागरिक भी बन सकें। वार्षिक परिणाम में नर्सरी कक्षा में 9 विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, 3 विद्यार्थियों ने द्वितीय, 3 ने तृतीय व 1 विद्यार्थी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कक्षा के0 जी0 में 11 विद्यार्थियों ने शत् प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, 3 ने द्वितीय, 2 ने तृतीय तथा 3 विद्यार्थी ने चतुर्थ स्थान, यू के जी कक्षा में 17 विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, 6 ने द्वितीय, 4 ने तृतीय व 1 विद्यार्थी ने चतुर्थ स्थान, कक्षा प्रथम से 5 विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, 3 ने द्वितीय, 4 ने तृतीय व 1 विद्यार्थी ने चतुर्थ स्थान, कक्षा दूसरी में 2 विद्यार्थियों ने प्रथम, 2 ने द्वितीय, 1 ने तृतीय व 1 ने चतुर्थ स्थान, प्राप्त किया। तीसरी कक्षा में 3 विद्यार्थियों ने प्रथम, 1 ने द्वितीय, 1 ने तृतीय व 1 ने चतुर्थ स्थान, कक्षा चौथी में 1 विद्यार्थी ने प्रथम, 2 ने द्वितीय, 1 ने तृतीय व 1 ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कक्षा पाँचवीं में 1 विद्यार्थी ने प्रथम, 1 ने द्वितीय, 1 ने तृतीय व 1 ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी में मानवी दहिया ने प्रथम, निशिता ने द्वितीय, कुंजल सैनी ने तृतीया व अनवी ने चतुर्थ स्थान, सातवीं में ओजस शर्मा ने प्रथम, सूर्यांश ने द्वितीय, प्रियांशी ने तृतीया व अंशिका ने चतुर्थ स्थान, कक्षा आठवीं में यश ने प्रथम, चिराग व वरदान ने द्वितीय, अंश ने तृतीय तथा यश्मि ने चतुर्थ स्थान, कक्षा नौवीं से छवि ने प्रथम, तनिश ने द्वितीय, मानवी कौशिक ने तृतीय व पारूल गुप्ता ने चतुर्थ स्थान, कक्षा ग्यारहवीं में विज्ञान संकाय में तानी ने प्रथम, लताशा ने द्वितीय, सुमेधा व यशिका दहिया ने तृतीय तथा रक्षित व प्रिया ने चतुर्थ स्थान, वाणिज्य संकाय में जतिन ने प्रथम, अक्षरा ने द्वितीय, भूमि ने तृतीय तथा रितिक ने चतुर्थ स्थान, मानविकी संकाय में वंशिका ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय, सागर ने तृतीय, भूमिका व छवि ने चतुर्थ स्थान पर रही।

