
रेनू गौर
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
लखनऊ। “संगठन की शक्ति ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनती है।” इसी उद्देश्य के साथ राजधानी के जानकीपुरम स्थित संगीत लॉन में नमो नमो क्रांति फाउंडेशन द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा और राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखते हुए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक संस्थाएं सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करती हैं। मुख्य अतिथि बिंदु बोरा जी उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि रविन्द्र प्रभात (संस्थापक, परिकल्पना) ने वैचारिक क्रांति की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि सबको साथ लेकर चलना ही सफलता का मूल मंत्र है।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शुभ चतुर्वेदी और राष्ट्रीय महासंगठन मंत्री दीपक गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। आयोजन की सबसे खास बात ‘परस्पर सम्मान’ की संस्कृति रही। मुख्य अतिथियों का ‘सीनरी’ और ‘पटका’ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश के अनेकों जिलों के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश और क्षेत्रीय जिला पदाधिकारियों को उनकी निष्ठा के लिए सम्मानित किया गया।
नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शुभ चतुर्वेदी ने समाज को संदेश देते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य केवल पद देना नहीं, बल्कि प्रत्येक पदाधिकारी में समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना है। जब हम सबको साथ लेकर चलते हैं, तभी हम एक मजबूत राष्ट्र की नींव रख सकते हैं।”
समारोह में न केवल पुरानी उपलब्धियों को सराहा गया, बल्कि भविष्य की सामाजिक गतिविधियों और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और ‘सेवा ही संकल्प’ के नारे के साथ हुआ। जिसमें उपस्थित राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय मिश्रा, प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र पांडे, प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, प्रदेश वरिष्ठ संरक्षक शैलेंद्र पांडे, कानपुर जिला अध्यक्ष, फतेहपुर जिला अध्यक्ष, कौशांबी जिला अध्यक्ष, प्रयागराज जिला अध्यक्ष, गोंडा जिला अध्यक्ष, बाराबंकी जिला अध्यक्ष, सीतापुर जिला अध्यक्ष, लखनऊ जिला अध्यक्ष एवं समस्त उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे एवं प्रदेश राष्ट्र क्षेत्र स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।
