
दक्ष दर्पण
नई दिल्ली।
टीम इंडिया के तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा स्वस्थ्य कारणों से दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं और उनका 12 फरवरी को नई दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलना संदिग्ध है। परंतु बीसीसीआई आशावादी है कि वह 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उपलब्ध रह सकते हैं। अभिषेक शर्मा को पेट में कोई दिक्कत है वह वर्ल्ड से भी पीड़ित बताए गए हैं ।उनका इलाज चल रहा है टेस्ट आदि कराए गए हैं। अब उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी और उसके बाद वह मैच के समय तक फिट होंगे, अभी देखा जाना है।
बताया गया है कि अभिषेक शर्मा t20 टीम के साथ गौतम गंभीर के घर भोजन पर शामिल होने गए थे वह वहां असहज नजर आए और उनके घर से सबसे पहले निकल गए। हो सकता है उन्हें इस समय कोई दिक्कत हुई हो। अभिषेक शर्मा की बीमारी ने टीम प्रबंधन ही नहीं देश दुनिया में उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना है की वह कब तक स्वस्थ होंगे और मैदान पर लौटेंगे।
