
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पटौदी। 9 फरवरी 2026 को पुलिस चौकी शहर पटौदी थाना पटौदी, में सीएचसी से एक सूचना कुछ व्यक्तियो के लड़ाई-झगड़े में घायल होकर भर्ती होने के संबंध में प्राप्त हुई। उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही पुलिस चौकी शहर पटौदी थाना पटौदी की टीम तत्काल सीएचसी पटौदी हॉस्पिटल पहुंची, जहां पीड़ितों की एमएलसी प्राप्त की और हॉस्पिटल में कोई पीड़ित हाजिर नहीं मिला।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक किसके बाद अगले दिन 10 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति ने पटौदी पुलिस चौकी में हाजिर आकर एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि 9 फरवरी को जब यह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने घर आ रहा था तब इनके घर के पास वाले रास्ते में एक पिकअप गाड़ी खड़ी थी। इसने पिकअप चालक रहदु निवासी पटौदी, जिला हरियाणा को पिकअप हटाने के लिए बोला तो इसके साथ उसकी कहासुनी हो गई। तभी रहदू के परिवार के उम्रदराज, पदड़, धानक, संजय, फरीदा, सजिना, बिलाल, अफसाना, रुकसाना व मुस्ताक आ गए और इनमें से उम्रदराज व पदड़ ने इसकी पत्नी को लाठी से वार किया, जो घायल होकर गिर गई। उसके बाद झगड़ा शांत हो गया और थोड़ी देर बाद जाहिद व उम्रदराज आया और इनके घर पर पत्थर बरसाने लगे, जिसमें इसके बेटे रिंकू, टिंकू व सन्नी के चोट लगी व इनके घर को भी नुकसान हुआ। ओराप्त के संबंध में प्राप्त होने पर प्राप्त शिकायत पर सम्बन्धित धाराओं के तहत पुलिस थाना पटौदी, में अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस चौकी शहर पटौदी, की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए गुरुवार को पटौदी, से 03 महिलाओं सहित कुल 07 आरोपियों को काबू किया गया। जिनकी पहचान रहदू , 2. राशिद, 3. संजय, 4. बिलाल, 5. सजिना, 6. फरीदा व 7. अफसाना सभी निवासी पटौदी के रूप में हुई।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई 01 पिकअप गाड़ी बरामद की गई है।
