
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
आमेट (राजस्थान)
प्रतिभावान छात्र छात्राओं को भामाशाहों ने गोल्ड मेडल देने की घोषणा की । आमेट उपखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोवड़ा में आज कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सुरेश कुमार कुमावत विशिष्ट अतिथि श्रीमान जगदीश चन्द्र शर्मा, रमेश चन्द्र लोहार थे।कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर उपरना, नारियल प्रदान कर विदाई दी गई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुरेश कुमार कुमावत ने परीक्षा प्रवेश पत्र प्रदान करते हुए बताया कि सभी छात्र छात्राओं को आशीर्वाद स्वरूप अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने और उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने माता पिता का विद्यालय और गांव का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया इस दौरान भामाशाह जगदीश चन्द्र शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को 75 प्रतिशत से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले समस्त छात्र छात्राओं को 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस पर गोल्ड मेडल देने, झीलों की नगरी उदयपुर में शैक्षिक भ्रमण करवाएं जाने सहित उचित पारितोषिक भी प्रदान किए जाने की घोषणा की गई ।

इस दौरान व्याख्याता सियाराम शर्मा ने भी परीक्षा प्रभारी के तौर पर परीक्षा की पूर्व तैयारी, समय की पाबन्दी, प्रश्न पत्र को सरलता से कठिनता से हल करने सहित कई विशेष गुर सिखाए गए। इस अवसर स्काउट एवं गाइड प्रभारी गुलाबचंद भील ने भी स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों में उच्च शिक्षा के अन्तर्गत रोवर , रेंजर, एनसीसी कैडेट कोर जैसी गतिविधियों में भाग लिए जाने की बात बताई गई इस दौरान विद्यालय स्टाफ पूरण सिंह, मालती माला,दयानन्द कांटीवाल, लोकेश कुमार मीणा, सुरेश शर्मा, किशन लाल रेगर, रानू सौदा, कनिष्ठ लिपिक पारस मल भील सहित सभी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवकरण खटीक ने किया।
