
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
इंद्री, 26 जनवरी(बलिंद्र ) विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप ने कहा कि आज ही के दिन 76 वर्ष पहले सन 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान ने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता के मौलिक अधिकार दिए है। इसी दिन भारत विश्व का सबसे बड़ा संप्रभुता सम्पन्न, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह ऐतिहासिक दिन देशवासियों को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने के लिए साहस और प्रेरणा देता है। इस दिन हम उन महापुरुषों को भी याद करते हैं, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलवाने और भारतीय संविधान को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई विधायक रामकुमार कश्यप सोमवार को अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने उपरांत उपमंडल वासियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक रामकुमार कश्यप ने शहीद स्मारकों पर जाकर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपतराय, सरदार बल्लभभाई पटेल, डॉ राजेन्द्र प्रसाद जैसे महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़ा संघर्ष किया।
