
गौरव राजपुरोहित
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
मुम्बई।
राजस्थान के अंडरवर्ल्ड में गैंगस्टर रोहित गोदारा लगातार सक्रिय होता जा रहा है। उसके खिलाफ राजस्थान में रंगदारी मांगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही जयपुर के एक खनन कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस दौरान बिजनेसमैन को वाट्सएप काॅल और वॉइस नोट के जरिए धमकाया गया। साथ ही रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद पीड़ित और उसके परिवार में दहशत फैल गई है। गैंगस्टर रोहित गोदारा राजस्थान में आतंक का पर्याय बना हुआ है गैंगस्टर रोहित गोदारा और गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम पर पिछले साल राजस्थान में रंगदारी मांगने के कई मामले सामने आए। जयपुर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर खनन कारोबारी को इंटरनेशनल व्हाट्सएप नंबर से कॉल आया। बिजनेसमैन को धमकाते हुए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई इस मामले में व्यापारी का कहना है कि पहली बार काॅल 30 दिसंबर को और दूसरा काॅल 31 दिसंबर की शाम को व्हाट्सएप कॉल किया गया। इस दौरान उसे रंगदारी देने के लिए धमकाया गया। गैंगस्टर रोहित गोदारा राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर का रहने वाला है, जो अंडरवर्ल्ड कि दुनिया में आने से पहले मोबाइल रिपेयरिंग सिखाने का काम करता था। इसको लेकर उसने एक संस्था भी खोली। रोहित गोदारा का जन्म 1989 में बताया जा रहा है, जहां 11 साल की छोटी उम्र में उसका विवाह कर दिया गया। 2021 में रोहित कि पत्नी ने रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कराया। रोहित की पत्नी ने उस पर दहेज और जबरन गर्भपात करने के आरोप लगाए। इसके कारण रोहित गोदारा करीब 3 महीने तक जेल में रहा। यहीं से उसने अंडरवर्ल्ड की दुनिया में प्रवेश किया। रोहित गोदारा की पत्नी ने ही उसे अंडरवर्ल्ड में धकेलने का काम किया पत्नी की शिकायत पर रोहित करीब तीन महीने तक जेल में रहा। इस 3 महीने में उसकी पूरी जिंदगी बदल गई। वह अंडरवर्ल्ड की तरफ आकर्षित हो गया। इस बीच उसने कुख्यात लोगों से अपनी जान पहचान बना ली। इसके बाद जब वह जेल से बाहर निकाला और कुख्यात लॉरेंस विश्नोई गैंग के संपर्क में आया जहां वह लूट, हत्या, फिरौती, धमकाने जैसे अपराध करने लगा। साल 2022 में रोहित फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भाग गया। वहां से वह लॉरेंस विश्नोई गैंग को संचालित करने लगा। बताया जा रहा है कि रोहित गोदारा अभी अमेरिका में छुपा हुआ है।
