
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
यमुनानगर, 2 जनवरी (भरत बैनीवाल)। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा के सुपुत्र वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने रादौर विधानसभा क्षेत्र में सुबह की सैर के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास कार्यों पर सार्थक चर्चा की एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हर गाँव और हर व्यक्ति आत्मनिर्भर बने, तभी भारत सशक्त आत्मनिर्भर बनेगा। सैर के दौरान हरनौल राजकीय विद्यालय में माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर पौधारोपण कर नेपाल सिंह राणा ने उनके विचारों को नमन किया तथा बच्चों को संबोधित किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने लोगों से बात करते हुए एक देश, एक चुनाव विषय पर भी चर्चा की, जिसमें सभी ने अपनी सहमति जताई। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश उन्नति पथ पर अग्रसर है, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लगातार जनहित के फैसले लिए जा रहे हैं जिससे हरियाणा के नागरिकों में उत्साह का माहौल है। पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाया जा रहा है। बुढ़ापा पैंशन, लाडो लक्ष्मी योजना, किसान सम्मान निधि से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
