
जयवीर सिंह
खरखौदा, 16 नवंबर ।
15 वर्षों के बाद ककरोई रोड पर आवागमन सुगम होगा। खराब सड़क के हिस्से की मरम्मत का काम 88 लाख रुपए की लागत से नगर निगम ने करवाया है जिसका शुभारंभ विधायक पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन एवं विधायक निखिल मदान ने किया।
इसके साथ ही गांव लहराडा में 76 लाख 51 हजार रूपये की लागत से पिछले 6 वर्षों से अधूरे पड़े सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को की लागत से पूरा करने, एक करोड़ 8 लाख रूपये की लागत से बाल्मीकि चौपाल की मरम्मत, कब्रिस्तान की चार दिवारी एवं गलियों के निर्माण का शुभारंभ भी विधायक पवन खरखौदा, निखिल मदान एवं राजीव जैन ने नारियल तोड़कर किया। पवन खरखौदा ने कहा कि विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं और वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। विधायक निखिल मदान ने कहा कि ककरोई रोड का निर्माण होने से शहरवासियों को भी आवागमन में सुविधा होगी।
मेयर जैन ने कहा कि ककरोई रोड की देखख का जिम्मा हालांकि लोक निर्माण विभाग का है परन्तु आसपास के 15 गांव की समस्याओं को देखते हुए नगर निगम ने सड़क मरम्मत का निर्णय लिया और अब यह कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने दावा किया कि 9 माह के कार्यकाल में निगम क्षेत्र की एक-एक समस्या को चुनकर समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं।
इस दौरान पार्षद नकिन मेहरा, हरी राम पांचाल, नरेश वर्मा, अनिल ग्रोवर, रणधीर सरोहा, राजबीर सरोहा काला, पंडित महेंद्र, धर्मबीर, बिजेंद्र, प्रदीप, बबलू, चाँद सरोहा, अजित, महताब शर्मा, सत्यदेव, कृष्ण, देवेंद्र दहिया, रामकरण, सतबीर, सुरेंद्र शर्मा, दीपक पांचाल आदि मौजूद रहे।
