
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में कक्षा 6वीं और 7वीं के छात्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन सिगनस हॉस्पिटल की अनुभवी चिकित्सक टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों की आंखों (Eyes) और दाँतों (Dental) की जांच की गई। नेत्र परीक्षण में कुछ छात्रों में हल्की दृष्टिदोष की समस्या पाई गई, जिन्हें आगे विशेषज्ञ परामर्श लेने की सलाह दी गई। वहीं, दंत परीक्षण में डॉक्टरों ने बच्चों को नियमित ब्रशिंग, संतुलित आहार और साफ-सफाई की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सविता धनखड़ ने सिग्नस हॉस्पिटल टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी इस तरह के उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा ताकि छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास संतुलित रूप से हो सके।
यह स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम सिद्ध हुआ।
