दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
हरियाणा तो हरियाणा है ।यहां आपको कुछ भी निराला देखने को मिल सकता है। कई मामलों में दूसरे राज्य हरियाणा की व्यवस्थाओं का अनुसरण करते देखे जाते हैं अब प्रदेश में विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के उम्र के तकाजे में बहक जाने की आशंका और अवस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक नया फार्मूला अप्लाई किया है। इसे लागू करते हुए फरीदाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी ने यह व्यवस्था कर दी है कि छात्र-छात्राओं को स्कूल में पहुंचने और कक्षा में उपस्थिति दर्ज कराने के आधे घंटे बाद अपने परिजनों को स्कूल में पहुंचने या होने की सूचना नियमित तौर पर देनी होगी। इस वार्तालाप पर टीचर नजर रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सब छात्र-छात्राओं ने यह औपचारिकता पूरी कर ली है।

image साभार ।
नई व्यवस्था के बाद घर से स्कूल के लिए चलकर इधर-उधर तफरी करने वाले छात्र-छात्राओं की उन आदतों पर अंकुश जरूर लग जाएगा जो नए नए रोमांस के चक्कर में माता-पिता के अलावा अध्यापकों की आंखों में भी धूल झौंकने की कोशिश करते हैं। आप समझ सकते हैं कि यह व्यवस्था शायद सबसे पहले हरियाणा में लागू की गई है अभी इसका अनुसरण एक जिले में हुआ है आप देखेंगे कि इसे अब पूरे हरियाणा में अप्लाई कर दिया जाएगा।
