
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली।
पूर्व सांसद दिग्गज क्रिकेटर और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरूद्दीन को तेलंगाना सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। इसके लिए 31 अक्टूबर शुक्रवार को तेलंगाना मंत्रिमंडल के विस्तार की खबर सामने आई है।
मोहम्मद अजहरूद्दीन 2009 में मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे थे अब हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
पता चला है कि जुबली हिल्स उपचुनाव में लाभ लेने और अल्पसंख्यकों को प्रतिनिधित्व देने के नाम पर मोहम्मद अजहरुद्दीन को तेलंगाना मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है ।उन्होंने पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उन्हें न केवल मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा बल्कि यह भी तय कर लिया गया है कि उनको किन-किन विभागों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
