
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
जाटोली । जब गाय ही नहीं होगी तो फिर गोपाल कहां मिलेंगे, हम सभी इस दुनिया में खुशहाली कैसे और कहां होंगे । जब इस प्रकार के भजन का संगीत में कर्णप्रिय भजन का प्रस्तुतीकरण प्रख्यात भजन गायक हरविंदर सिंह रोमी के द्वारा किया गया। तो पंडाल मैं मौजूद अनगिनत बाबा हरदेवा के भक्त और श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। पटौदी जाटोली मंडी परिषद के पटौदी रेलवे स्टेशन के बगल में मौजूद पौराणिक और ऐतिहासिक बाबा हरदेवा मंदिर परिसर में बाबा हरदेवा का 17वां रात्रि जागरण और वार्षिकोत्सव श्रद्धापूर्वक एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

इससे पहले दिन में गाय प्रेमी एवं गाय संरक्षक तथा दिव्य अलौकिक शक्तियां प्राप्त सिद्ध पुरुष बाबा हरदेवा की प्रतिमा की पुराना हेली मंडी नगर पालिका क्षेत्र में गाजे बाजे तथा भजनों के साथ नगर परिक्रमा करवाई गई। इस शोभा यात्रा में अन्य विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमाएं भी शामिल रही। मुख्य आकर्षण बेहद सादगी से सुसज्जित बाबा हरदेवा की प्रतिमा और अयोध्या में प्रतिष्ठित भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्रतिरूप प्रतिमा रही। शनिवार मध्य रात्रि पटौदी रेलवे स्टेशन के साथ ही मौजूद बाबा हरदेवा मंदिर को आयोजन बाबा हरदेव मित्र मंडल के द्वारा रंगीन रोशनियों से सजाया गया। इसके साथ ही मंच पर बाबा हरदेव का भव्य दरबार और यहां बाबा हरदेवा की विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ प्रतिष्ठित की गई। मुख्य अतिथि सोहना से पहुंचे भूपेंद्र ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हुए अखंड ज्योत प्रज्वलित की और गणेश वंदना एवं स्तुति के साथ इस जागरण का आरंभ हुआ।
वृंदावन से पहुंची प्रख्यात भजन गायिका ब्रज रसिका पूनम साध्वी के द्वारा बाबा के दरबार में बाबा हरदेवा को स्मरण करते हुए विभिन्न भजन सुनाते हुए उपस्थित अनगिनत श्रद्धालुओं को भक्ति सागर में गोते लगाने के लिए उत्साहित किया रखा। साध्वी पूनम ने बेहद सादगी के साथ बाबा हरदेवा के श्री चरणों में हाजिरी लगाते हुए भजन प्रस्तुत किया। बोझ पापों का लगा है, अब शरण में ले लीजिए। आप ही यही छोड़ देंगे , तो फिर कहां जाऊंगा मैं। आसरा कोई ना देगा बाबा , आप ही कुछ कीजिए। इसी प्रकार से भजनों की श्रृंखला में बाबा हरदेव महाराज तेरा उत्सव आज मनाया है तेरा दरबार सजाया है तेरा दरबार सजाया है तेरा उत्सव मनाया है । जैसे अनेक भजनो ने रविवार सूर्योदय होने तक श्रद्धालुओं को मंत्र मुक्त किया रखें । बाबा हरदेव का गुणगान करने के लिए प्रख्यात भजन गायक सरदार लाखन सिंह लक्खा भी और अन्य भजन गायक भी विशेष रूप से पहुंचे।
इस धार्मिक आयोजन के आयोजन बाबा हरदेव मित्र मंडल के द्वारा इस धार्मिक अनुष्ठान अथवा आयोजन में पहुंचे सभी भजन गायक और मुख्य अतिथियों सहित अन्य प्रतिष्ठित लोगों का बाबा हरदेवा की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया। रविवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में गाय प्रेमी एवं गाय संरक्षक , चमत्कारिक संत तथा प्रकांड विद्वान और तपोबल के धनी बाबा हरदेवा की महा आरती के उपरांत मंदिर परिसर में ही बाबा हरदेव की प्रतिमा को भंडारा का प्रसाद का भोग अर्पित कर सभी श्रद्धालुओं को भंडारा का प्रसाद वितरित किया गया।
