दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
मोहाली 12 अक्तूबर । दी सैक्टर-79 ग्रुप टू सहिकारी मकान उसारी सभा लिमिटेड (हाउसफेड कंप्लेक्स-2) का आम इजलास एजीएम का आयोजन रविवार को कंापलेक्स परिसर में किया गया जिसमंे कांपलेक्स निवासियों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया । बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मोहन लाल नोता की ओर से की गई, जिसमें समूह प्रबंधकीय कमेटी के मैंबर और सभी अलाॅटी सदस्यों ने हिस्सा लिया । इस मौके बैठक की शुरूआत अध्यक्ष मोहन लाल नोता ने सभी सोसाइटी सदस्यों के स्वागत से की और बैठक में लाए गए प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, इस मौके श्री नोता की ओर से लाए गए लगभग सभी प्रस्तावों को सोसाइटी सदस्यों ने हाथ खडे करके सर्व सम्माति से पारित कर दिया ।
इस दौरान सोसाइटी सदस्यों ने अध्यक्ष मोहन लाल नोता और उनकी समूची टीम की ओर से सोसाइटी के लिए किए जा रहे विकास कार्यो की सराहना की और सभी के सामने टीम को बधाई भी दिया । इस मौके प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य जिसमें विजय चैधरी उप प्रधान,किशन लाल, धर्मपाल,सुशील ढींगरा, मैडम पिंकी,मैडम सीमा चंदेल की ओर से व अन्य कमेटी सदस्यों की ओर से अपने विचार भी रखे गए । बैठक का समापन अध्यक्ष मोहन लाल नेता की ओर से आए हुए सभी निवासियों का धन्यवाद करते हुए हुआ । इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष मोहन लाल नेता और उनकी समूची टीम ने कहा कि सोसाइटी के संपूर्ण विकास के लिए उनकी टीम निस्वार्थ भाव से काम रही है और काम निवासियों को दिखाई दे रहा है, यहीं कारण है कि आज सोसाइटी निवासियों को उनका कार्य पसंद आ रहा है, उन्होंने कहा कि जल्द की सोसाइटी की ब्यूटीफिेशन से लेकर जो भी प्रस्ताव बैठक में लाए गए थे सभी पर गंभीरताूपूर्वक काम किया जाएगा ।

हाउसफेड कंप्लेक्स-2 सैक्टर-79 मोहाली की एजीएम बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करते व मीडिया को जानकारी देते हुए सोसाइटी अध्यक्ष मोहन लाल नोता
