
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
गुरुग्राम / पटौदी । 16 सितंबर को शिकायतकर्ता विष्णु बंजारा निवासी बानसुर थाना नया थाना जिला अलवर राजस्थान से अपनी पौने 4 वर्ष की बेटी को ससुराल खोड (पटौदी) मे अपनी पत्नी के पास छोड़ने के लिए पूजा एक्सप्रैस ट्रैन से 15 सितंबर रात 10 बजे रेलवे स्टेशन गुरुग्राम पर आया था। यहाँ पर एक यात्री ने विष्णु बंजारा के साथ दोस्ती कर ली और दोनो ने शराब पीकर खाना खाकर रेलवे स्टेशन गुरूग्राम के वेटिग हाल मे अपनी लड़की अंजली उर्फ अनीता पुत्री विष्णु के साथ सो गया, वह यात्री भी इसी के साथ सो गया। रात तीन बजे विष्णु की आँख खुली तो उसकी लड़की नही मिली ।
जीआरपी पुलिस के मुताबिक उसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अभियोग अकिंत करके अपने ऊच्च अधिकारीयो को अवगत कराया। जिस पर रेलवे पुलिस अधीक्षक, नितिका गहलोत ने त्वरित कार्यवाही करते हुए राजेश चेची, उप पुलिस अधीक्षक रेलवे फरीदाबाद के पर्यवेक्षण में मामला को सुलझाने के लिए बिना समय गंवाये 03-03 पुलिस कर्मचारियों की अलग-अलग 18 टीमें व रेडिंग पार्टियां गठित की। इन टीमों में साइबर विशेषज्ञ तथा सीसीटीवी फुटेज खंगालने में माहिर पुलिस कर्मचारियों को खासतौर पर शामिल किया गया तथा जीएमडीए गुरुग्राम व सीआईए सैक्टर 43 गुरुग्राम की सहायता ली गई।
इन पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन गुड़गांव, इफको चौक होते हुए रेलवे स्टेशन आनंद विहार, बरेली, पिलीभीत, अलवर तक लगभग 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को गहनता से खंगाला और परिणामस्वरुप मामले से जुडे सामने आए। सी.सी.टी.वी फुआटेज को आपसी ग्रुप मे शेयर किया गया। मामले की गंभीरता के मध्यनजर पुलिस की कुछ रेडिंग पार्टियों को अन्य राज्यों जैसे राजस्थान के कोटपुतली, अलवर , आनन्द विहार दिल्ली,उतर प्रदेश के बरेली व पीलीभीत आदि में रेड मारने के लिए भेजा गया। इसी दौरान पीलीभीत गई रेडिंग पार्टी जब रेलवे स्टेशन पीलीभीत पर बच्ची की तलाश कर रही थी तो पुलिस की हरकत को देखकर आरोपी व्यक्ति अगवा बच्ची को वहीं छोडकर वहां से चला गया।
रेलवे स्टेशन पीलीभीत से बच्ची को बिल्कुल सकुशल लावारिस हालात मे बरामद किया गया व सीडब्ल्यूसी काऊंसिलग करवाकर नियमानुसार बच्ची को परिजनों के सकुशल हवाले कर दिया गया। इस मामले को सुलझाने के लिए टेक्निकल सर्विलैंस टीम, जी.आर.पी के अलग अलग थाना से आये पुलिस व रेलवे स्टेशन गुडगांव के टैक्सी ड्राइवरों और ऑटो चालकों , रेलवे रोड़ के दुकानदारो की अहम भूमिका रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस ओपरेशन के दौरान पुलिस की तेजी, तकनीकि दक्षता, मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण पेश करते हुए जनता के विश्वास को मजबूत किया है।
