
नन्द सिंगला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रायपुर रानी:आज उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण परिषद पंचकूला द्वारा चल रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र रायपुर रानी तथा सिलाई एवं कढ़ाई केंद्र रायपुर रानी के लगभग 30 बच्चों को मुख्य अतिथि श्री परमानंद शर्मा, खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी तथा श्रीमती नवनीत वर्मा प्रिंसिपल देव समाज स्कूल रायपुर रानी द्वारा सम्मानित किया। इस मौके पर अन्य अतिथि श्री अश्विनी नागरा एडवोकेट श्री मति माला सिंह जिला परिषद मेंबर, श्री जगदीश कुमार, श्री नीरज कुमार, लेखा सहायक, श्री निशांत पंचायत अधिकारी, श्री निरंजन सिंह गणमान्य अतिथियों द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

श्रीमती शिवानी सूद जिला बाल कल्याण अधिकारी पंचकूला ने बताया कि बाल भवन पंचकूला, मिनी बल भवन कालका तथा रायपुर रानी में प्रतिदिन लगभग 300 से 400 बच्चे कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, सिलाई एवं कढ़ाई केंद्र, ब्यूटी केयर प्रशिक्षण केंद्र, फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण केंद्र तथा पुस्तकालय में अपना पाठ्यक्रम प्राप्त करने के लिए आते हैं गरीबी रेखा से जीवन यापन करने वाले परिवारों की महिलाओं / लड़कियों को इन केंद्रों में मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
इस मौके पर जिला बाल कल्याण परिषद पंचकूला से श्री जितेंद्र वर्मा, श्री सुमित कुमार, कुमारी कोमल कुमारी मनजीत कौर, रितु देवी, रेशमा रानी, श्री विजेंदर कौशिक, श्री सुखदर्शन, राजिंदर, नीलम इत्यादि मौजूद थे।
