
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
गुरुग्राम ।
8 जून 2025 को एक महिला ने पुलिस थाना डीएलएफ सैक्टर-29, गुरुग्राम को पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि वह अपनी ड्यूटी करके घर लौट रही थी। तभी रास्ते में मिराज क्लब के बाउंसर्स व स्टॉफ उसे घूरने लगे और गंदे कमेंट पास करते हुए “होटल चलोगी और अगर नहीं चलेगी तो तेरा रेप कर देंगे” कहने लगे। ये बात इसने अपने क्लब (ह्यूमन नाइट क्लब) के मालिक से बताई तो इसके सर मिराज क्लब के मालिक व मैनेजर से बात करने गए तो उनके बाउंसर्स (अनिल, रोहित, एकलव्य, प्रकाश व अन्य 04 व्यक्ति) ने इसके सर के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना डीएलएफ सैक्टर-29, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक अपराध शाखा सैक्टर-40, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए बुधवार को हौज खास, दिल्ली से उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम देने में शामिल 01 आरोपी को काबू किया गया। आरोपी की पहचान प्रकाश (उम्र 19 वर्ष) निवासी गांव मुनिरका बसंत कुंज, दिल्ली के रूप में हुई। आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में पीड़ितो द्वारा क्लब में आकर गाली-गलौज करने पर इन्होंने उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में अब तक कुल 05 आरोपियों की गिरफ्तार/शामिल अनुसंधान किया जा चुका है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी से इनके अन्य साथी आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों के अन्य साथी आरोपियों को भी काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा।
