
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला, 11 अगस्त (संदीप सैनी)
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंचकूला SC डिपार्टमेंट के नए चेयरपर्सन मुकेश सिरस्वाल का चंडीगढ़ स्थित पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका आभार जताया।

इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे जिनमें लेखपाल पासवान, चांदवीर हुड्डा, इंद्रपाल, विरोत्तम शिवकुमार बिरला, वीरश्रेष्ठ बालचंद बाबा जी, वीरश्रेष्ठ उदेश, वीरश्रेष्ठ पहल सिंह बिरला, अमन वालिया, एडवोकेट मनोज, एडवोकेट राहुल, अंकुश निषाद, अनिल चौहान, सतीश पासी, मंजू, सचिन सूद, सतपाल पिंजौर, एडवोकेट भावना ग्रेवाल, अंकुर गुलाटी सहित कई युवा साथी शामिल थे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह नियुक्ति संगठन को मज़बूती देने और समाज के हर वर्ग को जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

