
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
हिसार (राजेश सलूजा)
इस बार अत्यधिक वर्षा होने के कारण अनेकों गांवों में बाढ़ आ गई। जिस लोग बेघर हो गए। इसी कड़ी में प्रसिद्ध समाजसेवी हरीश वर्मा ने बरवाला विधानसभा के गांव राजली,पंघाल एवं बरवाला झुग्गी में अनेकों परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। जिस से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। पंघाल में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने बताया कि आज प्रसिद्ध समाजसेवी हरीश वर्मा हमारे बुरे समय में हमारी मदद करने पहुंचे। जबकि पक्ष एवं विपक्ष केवल फोटो खिंचवाने आ रहे है। उसी अंतर में हरीश वर्मा हमारी वास्तविक मदद कर रहे है। यह उनकी मदद बिल्कुल निस्वार्थ भाव की है। जिसके लिए हम सबका धन्यवाद व्यक्त करते है। प्रसिद्ध समाजसेवी हरीश वर्मा ने बताया कि इस बार बाढ़ का प्रकोप हमारे क्षेत्र को प्रभावित कर गया। बहुत ज्यादा वर्षा भी हुई। वे जितना अपना योगदान दे सकते थे उतना देने के उन्होंने प्रयास किया। अनेकों परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई है। आगे और भी की जाएगी। जिस से क्षेत्रवासी दैनिक चीजों की तंगी महसूस न करे। क्योंकि वे एक तो बेघर हो गए। हम उनकी पूर्ण सहायता तो नहीं कर सकते है पर जितना हम समर्थ है उतना तो अपना योगदान बढ़ चढ़कर दे। ऐसी उनकी टीम की भावना है। प्रसिद्ध समाजसेवी हरीश वर्मा ने सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की वे केवल फोटो मात्र हेतु बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में न आए। सक्रिय कार्य करने हेतु पूर्ण निष्ठा से जाए। आज कल तो यह स्थिति है कि नेता गण आए फोटो खिंचवाई और अफसरों को पानी निकालने का दिशा निर्देश दिए और अगले क्षेत्र में चले गए। क्योंकि निर्देश दिए है तो पानी तुरंत कुछ मिनटों में थोड़ी निकलेगा। जब तक पानी नहीं निकलता वे जब तक वह अपना यापन कैसे कर सकते है। इसलिए निजी वहन से उनकी मदद करे। क्योंकि चुनावों में भी जलपान एवं भोजन का कार्यक्रम प्रत्याशी करते है। इसलिए वे आम नागरिक एवं सामाजिक संस्थाओं से भी अपील करते है कि आइए इस प्राकृतिक आपदा में जरूरतमंदों की मदद करके राष्ट्र सेवा करके पुण्य कमाए।
