
symbolic image
दक्ष दर्पण। शब्बीर अहमद
तावडू।मोहम्मदपुर अहीर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की अवैध शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी की पहचान महेश पुत्र बलवीर निवासी मोहम्मदपुर अहिर के रूप में हुई है ।मामलें में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है ।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिली कि मोहम्मदपुर अहीर में राव जनरल स्टोर पर एक व्यक्ति बिना लाइसेंस व परमिट के अवैध शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राव जनरल स्टोर पंचगांव रोड पर छापेमारी की। दुकान व स्टोर की तलाशी में भारी मात्रा में देशी, अंग्रेजी शराब व बियर की पेटियां बरामद हुईं। इस छापेमारी में अलग-अलग शराब ब्रांड के 609 अद्धे और पव्वे, बीयर और शराब की 109 बोतल और बीयर की कुल 48 केन बरामद की। इनमें ऑफिसर चॉइस बोतल व अध्धे,बी-7 व्हिस्की,ब्लेंडर प्राइड,सिग्नेचर व्हिस्की,रॉयल स्टेग,ऑयकोनिक व्हाइट,इम्पीरियल ब्लू,
ब्लू मूड पव्वे,किंगफिशर बियर,ट्यूबॉर्ग ,वुडवाइजर,मैकडॉवेल,रॉयल ब्रांड शामिल है । पुलिस ने आरोपी महेश पुत्र बलबीर के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उपरोक्त आरोपों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी बिना लाइसेंस के शराब का अवैध भंडारण कर उसे बेच रहा था।
