दक्ष दर्पण समाचार सेवा
संभल।
कहते हैं की कर वह है जो पकड़ा जाए । वरना लगद कानून हाथ में लेकर बड़े-बड़े खेल-खेल जाते हैं। लेकिन लगता है कि कहावते संभल के स्वास्थ्य विभाग में तैनात नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी पर फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि एमबीबीएस के बाद उन्होंने M.S. ऑर्थोपेडिक PG में दाखिला लेने के लिए अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया।

जांच में प्रमाणपत्र फर्जी
लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में दाखिले के दौरान प्रस्तुत जाति प्रमाणपत्र की जांच हुई तो वह फर्जी पाया गया। इसी आधार पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी और शासकीय सेवा नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ।
जेल यात्रा और मुकदमा
वर्ष 2011 में थाना हजरतगंज, लखनऊ में मुकदमा अपराध संख्या 184/2011 दर्ज कर डॉ. चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। करीब दो माह तक वे लखनऊ कारागार में बंद रहे।
आरोपपत्र दाखिल
कार्यालयिक अनुश्रवण अधिकारी की रिपोर्ट पर मुकदमा पंजीकृत हुआ और जांच के बाद एसआईटी व आरओके ने न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया।
दाखिले में धोखाधड़ी
दस्तावेज़ों के अनुसार, 24 अप्रैल 2007 को मेडिकल राजकीय प्रवेश पत्रांक 54183 के तहत दाखिले के समय डॉ. चौधरी ने अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था।
नौकरी अब भी बरकरार
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतने गंभीर आरोपों और जेल यात्रा के बावजूद डॉ. मनोज चौधरी अब भी स्वास्थ्य विभाग में नोडल अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इससे विभागीय ईमानदारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं और शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली भी कटघरे में है।
जनता में आक्रोश
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला पूरे तंत्र के लिए शर्मनाक है। सवाल उठ रहा है कि जब फर्जीवाड़े और जेल यात्रा का रिकॉर्ड सामने है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
IAS अधिकारी से जांच की मांग
कई सामाजिक संगठनों ने भी डॉ. चौधरी के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपे हैं। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग उन्हें बचाने में जुटा है और कई बार प्रकरण दबा चुका है।
लोगों की मांग है कि इस पूरे मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग से न कराकर किसी वरिष्ठ IAS अधिकारी को सौंपी जाए।
मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील
स्थानीय संगठनों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है कि इस गंभीर प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लें और पारदर्शी जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें
