दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला ।
पंचकूला के सैक्टर 15 की आबादी 20,000 से ज़्यादा है, जबकि इसके वर्तमान वार्ड (संख्या 5 )में ही 14,000 मतदाता रहते हैं। दशकों से -सेक्टर 15 में पुलिस पोस्टथी और अपराध नियंत्रण में था लेकिन तीन चार महीने पहले इस तर्क के साथ इसे बंद कर दिया गया कि “लंबे समय से अधिक अपराध नहीं हुए है, इसी चौकी के स्टाफ को पुलिस स्टेशन सेक्टर 14, पंचकूला के अंतर्गत समायोजित कर दिया गया।चोरी, स्नैचिंग, संदिग्ध गतिविधियों, यातायात-उल्लंघन आदि जैसे छोटे अपराधों को ध्यान में रखते हुए निवासियों की लगातार मांग पर, हरियाणा पुलिस ने अब पिछले महीने मार्केट के पीछे “आउट-पोस्ट-सेक्टर 15” खोला है, वह भी एमसी, पंचकूला के “रैनी-बसेरा-कंटेनर” में।

आउटपोस्ट की जगह पुलिस पोस्ट की जरूरत है।
बताया गया है कि यहां कुछ पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे लेकिन यहां शिकायत/एफआईआर/डीडीआर आदि दर्ज नहीं हो सकेंगे ऐसी सभी व्यवस्था सेक्टर 14, पुलिस स्टेशन में ही उपलब्ध होगी। यह सेक्टर 15 में रहने वाले लोगों के साथ एक मजाक और आंखों में धूल झोंकने जैसा काम है।सेक्टर 15 में रहने वाले 20,000 से ज़्यादा निवासियों के लिए इस आउटपोस्ट चौकी का क्या औचित्य है।
यहां कर्मचारियों के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं है, बिजली नहीं है, सिर्फ़ कुंडी कनेक्शन लिया गया है; शौचालय नहीं है; किसी अपराधी को कुछ समय तक रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, ।
लोग सवाल उठाते हैं कि फिर आउटपोस्ट क्यों खोली गई है?यह आउट पोस्ट मार्केट के पीछे है जो, गंदगी/कूड़ा फेंकने की जगह है। बरसात में कंटेनर की छत भी टपकने
लगती है टपके के पानी के लिएरखा डिब्बा हे व्यवस्था की सारी कहानी बयान कर रहा है । ऐसी स्थिति में, जनता और पुलिस , दोनों का कौन सा उद्देश्य पूरा होगा यह सोचने का विषय है।
लगभग 2 महीनों से सेक्टर 15 में चोरी/छिनैती/वाहन-चोरी आदि की घटनाएँ बढ़ गई हैं। उदाहरणार्थ मकान संख्या 496/15 और 498/15 लंबे समय से खाली/बंद पड़े हैं, यहां दिन के समय चोरी के 4 प्रयास हो चुके हैं और अब 05-08-2025 को 5वें प्रयास के रूप में फिर से चोरी हुई है। मकान संख्या 495/15 के आस-पास के निवासी और मालिक श्री वाई पी सेठ और श्री राकेश शर्मा, मकान संख्या 496/15 में बार-बार चोरी के प्रयासों के कारण घबराए हुए हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।मकान संख्या 496/15 में 29-07-2025 और 30-07-2025 को लगातार चोरी का प्रयास किया गया है। चूंकि घर खाली और बंद हैं, इसलिए मालिकों को सूचित किया गया था हालाँकि, दो दिन बाद, मकान संख्या 497/15 के मालिक श्री राकेश शर्मा ने सेक्टर 15 चौकी से संपर्क किया तो पता चला कि मामला दर्ज कर लिया है, आउटपोस्ट-प्रभारी और बाइक-चालक, श्री अनिल कुमार तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और उन्होंने हमारे साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की आगे की जाँच के लिए सभी उपलब्ध साक्ष्य उन्हें सौंप दिए गए।सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐस.के. नैय्यर; उपाध्यक्ष राकेश सोंधी; प्रेस सचिव तरसेम गर्ग; महासचिव सुनील जैन और अन्य सदस्यों यश पाल सेठ व राकेश शर्मा ने संबंधित पुलिस अधिकारियों
से आग्रह किया कि वे निवासियों, विशेषकर घटना के आस-पास के निवासियों एवं सैक्टर-वासियों में व्याप्त-भय और सुरक्षा को दूर करने की चेष्टा करें। इसके अलावा, सेक्टर 15, पंचकूला में इस प्रकार की आउटपोस्ट के स्थान पर सेक्टर 15 में फिर से पुलिस-चौकी खोलने की ही आवश्यकता है, ऐसा किए जाने के बाद ही सेक्टर 15 में कानून-व्यवस्था में सुधार हो पाएगा। इससे स्थानीय नागरिकों में असुरक्षा की भावना भी नहीं रहेगी।
