
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
जीरकपुर।
महिला पतंजलि योग समिति, जीरकपुर के तत्वधान में फीयोहोम्स सोसाइटी ढकौली में पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया गया। सोसाइटी के बच्चों ने और महिलाओं ने मिल जुल कर पौधे लगाए जिसमें नीम, सहजन, कड़ी पत्ता, तुलसी आदि के पौधे शामिल थे। सोसायटी के आरडब्ल्यू की तरफ से प्रधान जितेन्दर पाल कौर उपस्थित रही। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया ।महिला पतंजलि योग समिति की तरफ से जिला प्रभारी चंद्राकला राणा तथा महामंत्री मीनू अलावादी उपस्थित रही उन्होंने योगाभ्यास करवाया और पर्यावरण में पीपल, तुलसी, नीम, सहजन, कढ़ी पत्ता जैसे और कई आयुर्वेदिक पौधों के बारे में बताया जो हमारे पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जरूरी है। सोसाइटी के बच्चों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर कुछ बच्चों ने पर्यावरण से सम्बंधित गीत और कविताएं भी सुनाई। एक बच्ची कायरा द्वारा सुनाई गई कविता की सभी ने विशेष तौर पर प्रशंसा की।

