
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।आज 15 मई को सैनिकों के सम्मान मे भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के आह्वान पर निकाली गई तिरंगा यात्रा मे हिस्सा लेते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह नेहरा यात्रा के प्रारंभ होने से पूर्व सुभाष चन्द्र बोस और कमेटी पार्क मे स्थापित शहिद मेजर विक्रम बत्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के उनको श्रद्धांजलि दे कर तिरंगा यात्रा आगे के लिए रवाना हूई और गीता भवन होती हुई बस स्टैंड पर अम्बेडकर पार्क मे बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर के यात्रा का समापन किया गया ।

यात्रा मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल जी बडौली प्रदेश प्रभारी सतीश जी पुनिया केबिनेट मंत्री डा अरविंद शर्मा डिप्टी स्पीकर डा श्री कृष्ण मिड्ढा पूर्व मंत्री एवं राई से विधायक श्री मती कृष्णा गहलौत सोनीपत से विधायक श्री निखिल मदान खरखोदा विधायक पवन कुमार मेयर राजीव जैन तीनो जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज बिजेंद्र मलिक जींद के अध्यक्ष तेजेन्द्र ढुल हरियाणा सरकार मे चेयरमैन रविन्द्र दिलावर भारत विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता विनोद गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा और जसबीर तथा ललित बत्रा तथा हजारों की संख्या मे लोगो ने हिस्सा लिया।

