
पानीपत में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई लग्जरी कार, बेटा भी साथ था मौजूद, बाल बाल बचे पत्नी और बेटा योगेश्वर दत्त ने फेसबुक पर एक्सीडेंट से संबंधित पोस्ट लिखी है…
आप सभी की दुवाओं और भगवान की कृपा से मेरी धर्मपत्नी और बेटा बिल्कुल ठीक हैं उन्हें कोई चोट नहीं आई है।सभी भाइयों के बार बार फ़ोन आ रहे हैं कृपया चिंता न करें सब सकुशल हैं।
हरियाणा के पहलवान एवं बीजेपी नेता योगेश्वर दत्त की पत्नी का पानीपत में एक्सीडेंट हो गया। इसराना थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के पास शीतल शर्मा की लग्जरी गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई ।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने गाड़ी से शीतल को बाहर निकाला और पानीपत के ही एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
